Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातकरेला सेहत के लिए खूब लाभदायक होता है, लेकिन इन चीजों के...

करेला सेहत के लिए खूब लाभदायक होता है, लेकिन इन चीजों के साथ ना खाएं वरना हो सकती है परेशानी

- Advertisement -

Foods To Avoid with Bitter Gourd: अक्सर बड़े बुजुर्ग ताजी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से बचाव होता है। पौष्टिक सब्जियों की जब बात आती हैं तो करेला को काफी असरदार बताया जाता है। करेला वजन कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी घटाता है। वहीं हार्ट रेट के लिए भी अच्छा है। करेला के सेवन के कई सारे फायदे हैं लेकिन सही तरीके से इसका सेवन न करना नुकसानदायक भी हो सकता है। करेले के साथ कुछ चीजों के सेवन की सख्त मनाही होती है। औषधीय गुणों से युक्त करेला कुछ खाद्य सामग्रियों के साथ मिलकर जहर जैसा काम कर सकता है। हम आज आपको बताते हैं किन चीजों के साथ करेला नहीं खाना चाहिए।

मूली

मूली की तासीर करेला की तासीर से अलग अलग होती है। इसलिए कभी भी करेला खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली और करेला साथ खाने से गले में कफ और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

भिंडी

भिंडी और करेले की सब्जी का सेवन भी साथ नहीं करना चाहिए। करेला और भिंडी दोनों का एक साथ सेवन अपच की शिकायत कर सकता है। करेला के साथ भिंडी को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

आम

अगर आप गर्मी के मौसम में करेला की सब्जी के साथ या बाद में आम का सेवन करते हैं तो यह फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसानदायक हो जाता है। करेले को पचने में समय लगता है, वहीं आम का पाचन भी देर से होता है। ऐसे में करेला और आम का सेवन साथ करने से उल्टी, जलन, मलती और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular