होम / आज रात साल का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून दिखाई देगा, इसे ‘बक मून’ भी कहा जाता है

आज रात साल का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून दिखाई देगा, इसे ‘बक मून’ भी कहा जाता है

• LAST UPDATED : July 13, 2022

इंडिया न्यूज : 

Biggest supermoon of the year 2022 : आज यानी 13 जुलाई 2022 को सुपरमून दिखाई देगा। जिसमें चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे करीब होने की वजह से पृथ्वी से चांद सामान्य रूप से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। सुपरमून के साथ ही आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गुरु की कृपा से व्यक्ति को धन, सुख और शांति का आशीर्वाद मिलता है।

पूर्णिमा को ‘‘बक मून’’ नाम दिया

13 जुलाई को होने वाले सुपरमून को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।

सुपरमून डेट और टाइम 

नासा रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई की रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा। तो वहीं, नेक्स्ट सुपरमून साल 2023 में 3 जुलाई को नजर आएगा।

क्या होता है सुपरमून 

“सुपरमून” तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। सालभर में सुपरमून 3 से 4 बार होता है। और इसे लगातार देखा जा सकता है। इसे पहले 14 जून वाले सुपरमून को ‘‘स्ट्रॉबेरी मून’’ नाम दिया गया था क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी। इस समय सूर्य पृथ्वी से अधिक दूर है तो चंद्रमा आज पृथ्वी के पास आने जा रहा है। आज चंद्रमा अंडकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा के चलते पूर्णिमा पर साल का सबसे नजदीक आ रहा है।

दरअसल पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी को सुपरमून कहते हैं।

Also Read : जान लीजिए उन चीजों के बारे में जिन्हें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए, वरना खाने से सेहत को नुकसान भी होगा

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox