झूला झूलने से बॉडी फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से रिलैक्स महसूस करती है, जाने हेल्थ बेनिफिट्स

इंडिया न्यूज़ :

Benefits of Swinging : सावन का महीना सभी को बेहद पसंद होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि सावन की शुरुआत से लेकर हरियाली तीज तक पेड़ों पर झूले आदि झूलते थे, लेकिन आजकल ज्यादातर लोगों के पास इस तरह की शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं है। आजकल बहुत कम लोग झूमते हुए नजर आते हैं। भारत में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं सावन के महीने में झूला झूलना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि झूला सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? जानकारों के मुताबिक झूला झूलने से न सिर्फ मूड अच्छा होता है, बल्कि शरीर की कसरत भी हो जाती है। आइए जानते हैं कि झूला झूलने से आपको और कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

झूला झूलने से सेहत को होने वाले लाभ

झूले को झूलने से शरीर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आराम महसूस करता है। जब शरीर लयबद्ध तरीके से आगे-पीछे चलता है, तो व्यक्ति आराम महसूस करता है। प्रतिदिन झूला झूलने से दिन भर की थकान और तनाव दूर हो सकता है।

झूला झूलने से बॉडी में हड्डियां और मसल्स मजबूत होती हैं और बॉडी की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होने के साथ शरीर मजबूत बनता है, जिससे दूसरे कामों में मदद मिलती है।

झूला झूलते हुए शरीर और ध्यान का कन्सन्ट्रेशन होना बेहद ज़रूरी होता है। नियमित झूला झूलने से बच्चे और बड़े दोनों का मन शांत रहता है और उनकी कन्सन्ट्रेशन पावर बढ़ती है।

झूला एक आउटडोर एक्टिविटी है, जिसके कई फायदे हैं। झूला झूलते वक्त बाहर की नेचुरल हवा और सूरज से विटामिन डी की प्राप्ति होती है।

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल से कुछ वक्त का ब्रेक लेने के लिए झूला झूलना काफी अच्छा विकल्प है।

ये भी पढ़ें : मेकअप प्रोडक्ट्स रोज़ इस्तेमाल करने से हो सकता हैं, आपकी त्वचा को नुकसान

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago