Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातBenefits Of Marigold Flower : गेंदे के फूल पूजा में ही नहीं...

Benefits Of Marigold Flower : गेंदे के फूल पूजा में ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं

- Advertisement -

Benefits Of Marigold Flower

Benefits Of Marigold Flower : गेंदे के फूल दुनिया में लगभग हर जगह पाएं जाते हैं। ये फूल आसानी से बढ़ते हैं, इसमें कीट और रोग की समस्याएं कम होती हैं। सिर दर्द, सूजन, दांत दर्द, घाव और अन्य कई त्वचा की समस्याओं जैसे औषधीय प्रयोजनों के लिए गेंदा अत्यधिक मूल्यवान हैं। इसके अलावा, उनका उपयोग खाना पकाने में किया गया है। इसके अलावा गेंदा के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

गेंदे के फूल का उपयोग ज्यादातर पूजा-पाठ, घर की सजावट के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंदा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गेंदा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गेंदा के फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। गेंदा में एंटी फंगल, एंटी एलर्जिक और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। जानिए गेंदा के औषधीय गुणों के बारे में।

1. गेंदे के फूल बुखार में फायदेमंद 

October Birth Flower + More: Marigold | ProFlowers

गेंदा बुखार (Fever) में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी चाय के सेवन से बुखार को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए गेंदे की पंखुड़ियों को पानी में मिलाकर उबाल लेना चाहिए। फिर जब पानी अच्छी तरह से उबाल जाए, तो उसमें शहद मिलाकर पी लेना चाहिए। (Benefits Of Marigold Flower)

2. कान में दर्द की शिकायत होती है दूर  

गेंदे की पत्तियों का रस कान के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी के कान में दर्द हो रहा हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों के रस को कान में डालना चाहिए। इससे कान के दर्द से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद

गेंदा आंखों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। गेंदा आंखों की किसी भी तरह की एलर्जी को ठीक करता है। इसके लिए गेंदे की पत्तियों के रस को आंखों के चारों तरफ लगाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

4. किडनी की पथरी होती है ठीक

यदि किसी इंसान को किडनी की पथरी की शिकयत हो, तो गेंदे की पत्तियों के काढ़े का सेवन करता है, तो उससे किडनी की पथरी (Kidney stone) भी ठीक हो जाती है। इसके लिए रोजाना नियमित रूप से गेंदा के काढ़े का सेवन करना चाहिए। (Benefits Of Marigold Flower)

5.  माइग्रेन में फायदेमंद 

गेंदा का फूल माइग्रेन (Migraine) के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए गेंदा के फूल को सुखाकर उसका चूर्ण बना लेना चाहिए। फिर उसमें सरसों का तेल मिलाकर सिर पर मालिश करनी चाहिए।

6. दांत दर्द से मिलता है छुटकारा 

गेंदे की पत्तियां दांत दर्द में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर किसी को दांत में दर्द की शिकायत हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों को पानी में उबाल कर कुल्ला करना चाहिए। इससे दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

7. त्वचा के लिए फायदेमंद 

गेंदा के फूल और पत्तियों का रस त्वचा (Skin) के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। गेंदा के रस को त्वचा पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है। साथ ही पिंपल्स और झुर्रियों जैसी शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

8. गेंदे के फूल से भूख बढ़ती है 

गेंदे की पत्तियों के रस से भूख न लगने की शिकायत दूर हो जाती है। अगर किसी को भूख न लगती हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों के रस का सेवन करके आपको जल्द भूख महसूस होने लगती है।

Benefits Of Marigold Flower

Also Read : Benefits of Glycerin for Hair : बालों की देखभाल में ग्लिसरीन के इस्तेमाल से होंगे फायदे

Also Read : Walking Will Reduce Fat : पैदल चलने से कम होगी चर्बी, जानिए कैसे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular