Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातBenefits Of Honey: स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है शहद, जानिए...

Benefits Of Honey: स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है शहद, जानिए इसके 4 जबरदस्त फायदे

- Advertisement -

Benefits Of Honey: शहद स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह तो आप सब जानते ही हैं। बता दें कि शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और आयोडीन पाया जाता हैं। जो हमारे लिए खूब फायदेमंद होता है। यह कार्बोहाइड्रेट का भी प्राकृतिक स्रोत है इसलिए इसका सेवन से शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और ऊर्जा आती है और यह रोगों से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति देता है। तो आज हम आपको बताते हैं। इसके कुछ अनोखे फायदे।

त्‍वचा को पोषण दें

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और नमी प्रदान करने वाले गुण दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।

जलने पर फायदेमंद

शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है। शहद से उपचार करने के बाद जले के निशान भी हट जाते हैं।

वजन कम करें

शहद वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इससे बिना किसी नुकसान के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है। इसके लिए बस आपको सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करना हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

शहद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से रक्त शुद्ध होता है और एनीमिया भी दूर हो जाती है। इसमें विटमिन बी और विटमिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़े:  खरबूजा खाने से मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानिए क्या है वो बेनिफिट्स

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular