Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातBenefits of Ghee: खाने के स्वाद को बढ़ाने वाले घी के फायदे...

Benefits of Ghee: खाने के स्वाद को बढ़ाने वाले घी के फायदे के साथ-साथ जाने इसके नुकसान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Ghee: भारतीय भोजन में घी का विशेष महत्व होता है। लोग भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तड़का लगाने के लिए घी का उपयोग करते हैं तो कई बिना घी के रोटी खाना बिल्कुल पसंद नही करते, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ये सोचकर घी खाने से परहेज करते हैं कि इससे वजन बढ़ता है। ऐसा नहीं है अगर आप घी का इस्तेमाल सही तरीके से करेंगे तो इसके आपको कई फायदे मिलेंगे। आयुर्वेद के अनुसार रोजमर्रा के भोजन में घी को शामिल किया जाना चाहिए। क्योंकि ये न केवल पकवानों के स्वाद में बढ़ोतरी करता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है।

घी के फायदे
  • प्रतिरोधक क्षमता को  बढ़ाने में घी मदद करता है।
  • शरीर के हड्डियों को मजबूत करता है।
  • बुद्धि और याददाश्त शक्ति सुधारने के लिए कारगर होता है।
  • पाचन में सुधार करता है ।
  • हेल्दी स्किन के लिए जरूरी होता है।

घी के नुकसान 

जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही हर चीजों का फायदा और नुकसान भी होता है। घी तो फायदेमंद होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों में घी खाने के नुकसान भी हाे सकते हैं।

  • घी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द, भूख में कमी और उल्टी के साथ-साथ श्वास नली के जाम होने का खतरा हो सकता है।
  • घी ज्यादा खाने से शरीर में उच्च स्तर के सैचुरेटेट फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है, इनकी बड़ी हुई मात्रा को हृदय रोगों के लिए हानिकारक माना गया है।
  • अधिक मात्रा में किया गया घी का सेवन अपच और दस्त की समस्या का कारण बन सकता है।
  • घी की तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular