Amazing Benefits Of Nutmeg Oil : जानिए जायफल के तेल के चमत्कारी फायदों के बारे में

Amazing Benefits Of Nutmeg Oil

Amazing Benefits Of Nutmeg Oil : जायफल (Nutmeg) एक खुशबू वाला ऐसा मसाला है। जो न सिर्फ खाना पकाने के लिए बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। जायफल के अनेक लाभ और गुण होते है। जायफल के ही तरह जायफल का तेल (Nutmeg Oil) भी स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है। भारतीय व्यंजनों में थोड़ा मीठा स्वाद देने के लिए इस मसाले का उपयोग कम मात्रा में किया जाता है। पाचन तंत्र को ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक यह हर जगह सक्षम साबित हुआ है।

यह औषधिये रूप में, गैस व बदहज़मी, भूख भड़ाने आदि में भी उपयोग किया जाता है। जायफल तेल कई बीमारियों के इलाज में बहुत उपयोगी है इसका सेवन दांत दर्द, हृदय रोग, दस्त, खाँसी, उलटी, जुखाम आदि समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। जायफल का तेल का इस्तेमाल दवाइया और कॉसमेटिक्स बनाने में भी किया जाता है। आइये जानते है जायफल के तेल के फायदों के बारे में ।

जायफल तेल के फायदे

Nutmeg

 

1. दांत दर्द

इससे मसूड़ों की सूजन और दांतों में होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। इसे रुई में भिगो कर दर्द वाली जगह लगा। इससे दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा।

2. तनाव कम करने के लिए

जायफल के तेल का उपयोग अरोमाथेरेपी के लिए भी किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल डिफ्यूजर में डालकर कर सकते हैं। ये तनाव और एंग्जाइटी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

3. घाव या चोट पर

जायफल का तेल किसी भी घाव के निशान को मिटाने में मदद करता है। 1 चमच जायफल के तेल में 1 चमच सरसों का तेल मिलाकार घाव पर लगाए। इससे निशान धीरे धीरे हल्का हो जाएगा।

4.  जोड़ों दर्द के लिए

जायफल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।ये मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव से संबंधित दर्द में राहत देने का काम करते हैं। जोड़ों की सूजन को आराम देने में ये तेल काम कर सकता है। जायफल के तेल की कुछ बूंदें प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। जायफल के तेल से चोट-मोच का दर्द व सूजन वाले हिस्से पर मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है और यह दर्द निवारक का काम करता है।

5. त्वचा व फटी एड़ियों के लिए

सर्दी के मौसम में हाथों और पैरों की त्वचा फट जाया करती है।जायफल में एंटी ऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर होता है। ये त्वचा के लिए के लाभकारी साबित हो सकता है। जायफल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल आप नहाने के पानी में मिलाकर कर सकते हैं। जायफल के तेल से फटी एड़ियों को भी  रहत मिलती है।

6. पेट दर्द

जायफल के तेल की 2-3 बूंद चीनी में या मीठे बताशे में मिलाकार खाने से पेट के दर्द में रहत मिलती है। इससे पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

Amazing Benefits Of Nutmeg Oil

Also Read : Fitness Tips : शरीर को फिट रखने के लिए टिप्स

Also Read : Nariyal Pani Ke Fayde : नारियल पानी के सेवन से स्वास्थ्य को लाभ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago