Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातआत्महत्या केस के पूरे 13 दिन बाद आज नजर आया अकांक्षा दुबे...

आत्महत्या केस के पूरे 13 दिन बाद आज नजर आया अकांक्षा दुबे का बायफ्रेड, पुलिस ने गिरफ्तार

- Advertisement -

इंड़िया न्यूज: (Akanksha Dubey Boyfriend) अकांक्षा दुबे मामले की जांच में आया नया मोड़। इस कथित आत्महत्या केस के 13 दिन बाद आज अकांक्षा दुबे का बायफ्रेड समर सिंह गिरफ्तार हो गया। भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर आरोप लग रहे थे कि उसने अकांक्षा दुबे को उकसाया, उसे दिल्ली के सटे गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। समर, राज नगर एक्सटेंशन की बहुत बड़ी इमारत में छुपा हुआ था।

पुलिस को दूसरे आरोपी का पता नहीं चल पा रहा 

हालांकि मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह का अभी पता नहीं चल पा रहा है। 13 दिन में समर सिंह ने कई मोबाइल बदले, कई लोकेशन बदले, बार-बार पुलिस को चकमा देता रहा। समर सिंह से अब पूछा जाएगा की आखिर ब्रेकअप पार्टी वाले के दिन क्या हुआ था? अकांक्षा रिश्तो की उलझन में आखिर इतना क्यों फंस गई थी? समर सिंह ने क्यों हत्या की या करवाई?

आरोपी ने कई बार ठिकाना बदला

हत्या के दिन से अब तक समर सिंह कभी सामने नहीं आया था लेकिन अग्रिम जमानत और मामला रद्द करने के लिए उसने अदालत में अर्जा जरुर लगाई थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। समर सिंह के घर कुर्की का आदेश हो चुका था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था। उस पर 25000 का इनाम घोषित हो चुका था। समर ने गाजियाबाद में कई जगह अपना ठिकाना बदला।

आरोपी की आठ जिलों में हो रही जांच

गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, गाजियाबाद, भदोही में जांच की जा रही है कि समर सिंह ने 13 दिन तक किन-किन लोगों का साथ लिया और किन-किन लोगों के साथ रहा। समर सिंह की गिरफ्तारी से कई राज इस मामले के खुलने वाले है। लेकिन सूत्रों की माने तो अकांक्षा का मोबाइल भी अब मिल चुका है। मोबाइल से कई वीडियों और फोटो मिले है। इसके कारण समर सिंह की परेशानी और बढ़ सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular