Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातAdd Vitamins To The Diet : अपने शरीर को स्वस्थ और फिट...

Add Vitamins To The Diet : अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लें ये पांच विटामिन

- Advertisement -

Add Vitamins To The Diet

Add Vitamins To The Diet : अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हम क्या करते हैं? दरअसल, शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर को ठीक से काम करने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है और विटामिन शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने का काम करते हैं। विटामिन हड्डियों को मजबूत करने, शरीर को ऊर्जा देने और कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। लेकिन यहां भ्रम की स्थिति है कि कौन सा विटामिन सेहत के लिए जरूरी है। तो चिंता न करें, हम आपको कुछ ऐसे जरूरी विटामिन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Add In Your Diet Chart
Add In Your Diet Chart

1. विटामिन सी

विटामिन सी सबसे महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक है। यह न केवल इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है बल्कि त्वचा को स्वस्थ भी रख सकता है। विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में खट्टे फल, संतरा, कीवी, टमाटर और हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

2. विटामिन के

विटामिन के की कमी से शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फिश को शामिल कर सकते हैं। (Add Vitamins To The Diet )

3. विटामिन ई

विटामिन ई में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं और त्वचा और बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। विटामिन ई की आपूर्ति के लिए आप आहार में लाल शिमला मिर्च, मूंगफली, एवोकाडो, बादाम आदि को शामिल कर सकते हैं।

4. विटामिन ए

विटामिन ए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के अलावा पाचन को बेहतर रखने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप दूध, अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।

5. विटामिन बी

शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन बी अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में दूध, पनीर, केला जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Add Vitamins To The Diet

Also Read : Summer Diet : गर्मियों में आपके शरीर को ऐसे आहार की जरूरत होती है जो पानी की कमी को पूरा करे

Also Read : Gum Bleeding Remedies : मसूढ़ों से खून बहने लगा है और दर्द भी हो रहा है तो अपनाएं ये उपाय

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular