Saturday, July 6, 2024
Homeकाम की बातबारिश में कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए AC? जानिए

बारिश में कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए AC? जानिए

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़),AC Using Tips In Rainy Season: भारत के कई राज्य कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है. जिससे चिलचिलाती गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। गर्मी में लोगों ने AC का खूब इस्तेमाल किया. बारिश की वजह से AC के इस्तेमाल पर भी असर पड़ा है।

लेकिन फिर भी लोगों को AC चलाए बिना राहत नहीं मिल रही है. बारिश के मौसम में AC का सही तरीके से इस्तेमाल करना होता है। वरना कूलिंग सही तरीके से नहीं हो पाती। तो चलिए आइये जानते हैं कि बारिश के मौसम में AC का इस्तेमाल कैसे और कितना करना चाहिए।

बारिश में AC का इस्तेमाल कैसे करें?

बारिश के मौसम में उमस बढ़ जाती है. जिसके कारण तेज धूप न होने पर भी आपको गर्मी लगती है. ऐसे में अगर आप AC चलाते हैं. तो AC की पानी भरी हवा अंदर की दीवारों पर जम जाएगी और कमरे को सही से ठंडा नहीं होने देगी. इसीलिए जब आप बारिश के मौसम में AC का इस्तेमाल करें तो उसे ड्राई मोड पर चलाएं।

इससे कमरे के अंदर सूखी हवा की मात्रा खत्म हो जाएगी और कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा किया जा सकेगा। क्योंकि बारिश के मौसम में इतनी गर्मी नहीं होती है, इसलिए आप इसे दिन में तीन-चार घंटे तक चला सकते हैं। इसके अलावा रात में भी तीन-चार घंटे के लिए टाइमर सेट करके AC चलाया जा सकता है।

24 डिग्री तापमान रहता है ठीक

बरसात के मौसम में बहुत ज़्यादा गर्मी नहीं होती. इसलिए आपको AC पर ज़्यादा दबाव डालने की ज़रूरत नहीं है। यानी आपको AC को कम तापमान पर नहीं चलाना चाहिए। AC का सामान्य तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर आप इस तापमान पर AC चलाएँगे तो AC पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और आपकी बिजली की खपत भी कम होगी. इसलिए बारिश के मौसम में AC को 24 डिग्री पर चलाना बिल्कुल सही है।

5-6 घंटे तक इस्तेमाल करें

जब बहुत ज़्यादा गर्मी होती है तो AC का इस्तेमाल लगातार 10-12 घंटे तक किया जाता है। लेकिन जैसे ही मानसून आता है, गर्मी कम होने लगती है और AC का इस्तेमाल भी कम होने लगता है। बारिश के मौसम में आप AC को आधे घंटे तक चलाने के बाद बंद कर सकते हैं। क्योंकि इस समय में कमरा इतना ठंडा हो जाता है कि कुछ समय तक AC के बिना भी काम किया जा सकता है। और AC को भी पर्याप्त आराम मिलता है। इस मौसम में अगर आप दिन भर में 5-6 घंटे AC चलाते हैं तो आपको ठंडक मिलेगी. और बिजली का बिल भी कम आता है।

Also read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular