Thursday, July 4, 2024
HomeजोधपुरLok Sabha Election 2024: उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर पहुंचकर की विकास कार्यों...

Lok Sabha Election 2024: उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर पहुंचकर की विकास कार्यों की समीक्षा, लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुस्तैद

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की भाजपा पार्टी पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। पार्टी ने जनता के मन को जानने के लिए अपने नेता को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने एक दिन के दौरे पर जोधपुर पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पली बार जोधपुर गई उप मुख्यमंत्री

बता दें कि दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर दौरे पर गई हैं। जहां उनका स्वागत राज्यमंत्री श्री के.के विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, महेंद्रसिंह राठौड़, देवेंद्र सालेचा, कलेक्टर गौरव अग्रवाल के साथ अन्य अधिकारियों ने किया। यहां उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें इस काम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इन अधिकरियों संग हुई बैठक

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस दौरान सर्किट हाउस में जोधपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम आदि के अधिकारियों से शहर के विभिन्न विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। इस बैठक के दौरान विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, महेंद्र सिंह राठौड़, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, देवेंद्र सालेचा के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Also Read: Rajasthan News: उदयपुर मे लगातार बढ़ रहा अपराध, हत्या का एक और मामला आया सामने

Also Read: Premanand Ji Maharaj Viral Video: पतियों के लिए बहुत जरुरी है प्रेमानंद महाराज की ये सलाह, मनोगे तो कभी नहीं होगी पत्नी से अनबन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular