Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरUdaipur: फ्रिज से करंट लगने से पिता और पुत्री की मौत, चपेट...

Udaipur: फ्रिज से करंट लगने से पिता और पुत्री की मौत, चपेट में आने से मां भी झुलसी

- Advertisement -

Udaipur: उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के सडा गांव में शुक्रवार देर रात करंट की चपेट में आने से बाबूलाल और उसकी 16 साल की बेटी संगीता की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक संगीता फ्रिज से कुछ सामान निकलने गई थी। फ्रिज के खोलते से ही संगीता करंट की चपेट में आ गई। माता वर्षा देवी और पिता बाबूलाल बेटी को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वो दोनो भी करंट की चपेट में आ गए।

बाबूलाल की करंट लगने से मौत

वही, मौके पर ही संगीता और बाबूलाल की करंट लगने से मौत हो गई और वर्षा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले गए। जहां डाॅक्टरों ने वर्षा की हालत को गंभीर देखते हुए गुजरात ईडर रेफर कर दिया।

आधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

थानाधिकारी रामसिंह चुंडावत, एएसआई कालूलाल चव्हाण जाप्ते घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। शवों को कोटडा सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। बिजली की विभाग की लापरवाही मानते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
ग्रामीण और परिजन ने बिजली विभाग के आधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजे की मांग की।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular