Thursday, July 4, 2024
Homeजयपुरराजस्थान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा गुजरात चुनाव के...

राजस्थान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा गुजरात चुनाव के बाद ही राजस्थान पर किया जाएगा फैसला

- Advertisement -

(जयपुर): राजस्थान को लेकर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे गुजरात चुनाव के बाद फैसला लेंगे। खड़गे ने कहा है कि गुजरात के चुनाव तक पूरा फोकस केवल गुजरात पर है। गुजरात चुनाव के बाद ही राजस्थान पर फैसला किया जाएगा। सियासी गलियारों में मलिकार्जुन खड़गे के इस बयान के मायने निकाले जा रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा भी 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर रही है। ऐसे में पार्टी हाईकमान राजस्थान को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं करना चाहता है।

सीएम गहलोत गुजरात चुनाव के लिए है मुख्य व्यक्ति

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सीएम गहलोत गुजरात चुनाव के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने वाले मुख्य व्यक्ति भी हैं।

Ashok Gehlot backs Rahul Gandhi

हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में किसी भी फैसले में देरी होने की कोशिश कर रहे हैं। इससे उनका मुख्यमंत्री का पद सुरक्षित है। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश का समय नजदीक आने के साथ ही पायलट गुट की राजस्थान को लेकर फैसले की मांग बढ़ने लगी है।

राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने को तैयार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को झालावाड़ के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा जिन जिलों से गुजर रही है। वह गुर्जर मीणा बाहुल्य इलाके हैं।

Rahul Gandhi's Alwar tour canceled

गुर्जर समुदाय भारत जोड़ो यात्रा के विरोध की चेतावनी दे चुका है। ऐसे में पार्टी को आशंका है कि राहुल गांधी कहीं गहलोत और पायलट समर्थकों के आपसी टकराव में न उलझ जाए। इस लिहाज से भी पार्टी हाईकमान राजस्थान को लेकर अभी कोई फैसला नहीं कर रहा है।

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग

गहलोत सरकार में शामिल पायलट समर्थक मंत्री हेमाराम चौधरी ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। चौधरी का कहना है कि सचिन पायलट राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा और इंदिरा मीणा ने भी खड़गे से मुलाकात कर राजस्थान के मसले पर जल्दी फैसला करने की बात कही है।

अजय माकन का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस फैसले पर कितना समय और लगेगा। क्योंकि यात्रा तो राजस्थान पहुंचने वाली है।

राजस्थान के प्रभारी महासचिव से अपेक्षा है कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को नई जीवंतता देने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। लेकिन अब अजय माकन राजस्थान प्रभारी पद के कामकाज नहीं कर रहे हैं। इसलिए पार्टी को इस बारे में स्पष्ट विचार करना होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से पहुंचेंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 11 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरने।

Ashok Gehlot Statement

यहां से राजीव गांधी उद्यान जाएंगे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद गांधी वाटिका का लोकार्पण, इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular