Friday, June 28, 2024
HomeजयपुरRajasthan Election 2023: चुनाव से पहले राज्य सरकार का वादा, कहा-हम फ्री...

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले राज्य सरकार का वादा, कहा-हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ ही समय बचा है। जिसको लेकर सभी राजनीति पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चुनाव से पहले जहाँ प्रदेश की सरकार आमजन को कई सुविधाएं दे कर अपनी उपलब्धि गिना रही है। तो वही, उनकी विपक्षी दल, नाकामी को भी गिना रही है।

70 साल में सिर्फ 250 कॉलेज खोले

इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार यानी 11 जून को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास का इतिहास बन गया है। 70 साल में सिर्फ 250 कॉलेज खोले लेकिन मैंने पिछले 5 साल में 300 कॉलेज खोले हैं, लड़कियों का विशेष ध्यान रखा गया है। 130 कॉलेज लड़कियों के लिए बनाए गए है। मैंने घोषणा की है, जहां 500 लड़कियां पढ़ेंगी वहां कॉलेज बन दिया जाएगा। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा।

जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ी

गहलोत ने प्रतापगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पांच साल में कृषि, संस्कृत, लड़कियों के कॉलेज सहित सात कॉलेज बने हैं जबकि राजस्थान के किसी भी जिले में सात कॉलेज नहीं बने हैं। उन्होंने ये बात भी कही कि प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 300 कर दी गई। क्षेत्र के विधायकों ने जो मांगा हमने मना नहीं किया। इसीलिए राजस्थान में विकास का इतिहास बन गया है।

सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास

सीएम गहलोत ने आगे ये भी कहा कि सरकार ने एससी/एसटी के लिये नया कानून बना दिया है। जिससे अधिकारी इस बजट को कहीं और खर्च नहीं करेंगे। एससी / एसटी के मद में ही उन्हें खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जनजातीय कल्याण जैसे अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। गहलोत ने दौरे के दौरान महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात भी की। इसके बाद उन्होंने बांसवाडा में घाटोल का दौरा किया और शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्राओं के दौरान कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular