Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरNIA ने राजस्थान समित 8 राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर...

NIA ने राजस्थान समित 8 राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर की छापे मारी, जाने क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज), जयपुर: (NIA menyerbu) राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने 8 राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। जिन राज्यों में धरपकड़ और जांच की जा रही है उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, NIA द्वारा गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ इससे पहले छापे मारे जा चुके हैं।

संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका भी आई सामने

देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का एक्शन लगातार जारी है। इससे एक दिन पहले गुजरात में वर्ष 2021 में मुंद्रा पोर्ट पर मादक पदार्थ जब्ती के मामले में NIA ने सोमवार यानी 20 फरवरी को 22 आरोपितों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

इसमें सात अफगान नागरिक और सात कंपनियां भी शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इस मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भी भूमिका सामने आई है। बता दे कि हेरोइन की बिक्री से मिलने वाला धन भारत में आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा था।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular