Thursday, July 4, 2024
Homeजयपुरराजस्थान के मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल पड़ सकती है भीषण...

राजस्थान के मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल पड़ सकती है भीषण गर्मी

- Advertisement -

जयपुर: (Rajasthan Weather Update) राजस्थान में लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। इसी के चलते अब बारिश और ओलो का दौर थमने के बाद अब तापमान बढ़ने लगा है और लोगों को अब गर्मी सताने लगी है। प्रदेश में अब दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। अगर बात की जाए पारे की तो दिन का अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है।

48 घंटों में तापमान बढ़ने की पूरी संभावना

प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है। तो वहीं, शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को राजस्थान में सबसे अधिकतम पारा 38.3 डिग्री जालौर में रहा और फलौदी में अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।

प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 

शनिवार 8 अप्रैल को जयपुर का तापमान 22 से 33 डिग्री के , श्रीगंगानगर में पारा 18 से 33 डिग्री, चूरू में तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रहा, बीकानेर में 23 से 33 डिग्री, उदयपुर में 18 से 34 डिग्री, कोटा का तापमान 21 से 36 और जोधपुर में पारा 22 से 35 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार तेज गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular