Thursday, July 4, 2024
Homeजयपुरप्रदेश के इस गांव में होली के त्योहार पर पुरूषो का जाना...

प्रदेश के इस गांव में होली के त्योहार पर पुरूषो का जाना है बैन, जाने क्या है खासियत

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),टोंक: (Entry of men banned on Holi) राजस्थान में होली पर जहां लोग जमकर रंगों से खेल रहे है। तो वहीं एक ऐसा इलाका भी है जहां होली पर पुरुषों की एंट्री पर बैन है। अगर कोई पुरुष वहां चला जाए तो कोड़े मार-मार कर उसका बुरा हाल कर दिया जाता है। बता दे कि राजस्थान के टोंक के नगर गांव में 400 साल से पुरानी ये परंपरा चली आ रही है। होली के दिन यहां सिर्फ महिलाओं की चलती है। कोई पुरुष गावं में नहीं दिखता है।

होली पर 5 घंटे तक कोई पुरुष नहीं रहता

स्थानीय लोग बताते हैं कि आज भी यहां पर्दा प्रथा है। पुराने जमाने में जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी तो होली भी बेरंग रह जाती थी। ऐसे में ये फैसला लिया गया कि होली पर सिर्फ महिलाएं ही गांव में रहेंगी और आराम से होली का मजा लेंगी। गांव में अगर कोई पुरुष दिखा तो कोड़ों से उसका स्वागत किया जाएगा। बस तभी से ये परंपरा चली आ रही है।

होली पर आज भी गांव में 5 घंटे तक कोई पुरुष नहीं रहता और आज भी ऐसा ही होगा और महिलाएं खुद ही पुरुष भेष धारण कर एक दूसरे के साथ होली का मजा लेंगी। आपको बता दे कि गांव की आबादी आठ हजार से ज्यादा है। सालों से चली आ रही इस परंपरा के मुताबिक सभी 5 साल से बड़े लड़कों और पुरुषों को गांव से बाहर जाना पड़ता है और उन सभी पुरूषो मंदिर में रहना होता है। इस दौरान वो लोग होली भी नहीं खेल सकते हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular