Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरJaipur: इस कार्यक्रम में CM गहलोत स्वयं सहायता समूह को करेंगे चेक,...

Jaipur: इस कार्यक्रम में CM गहलोत स्वयं सहायता समूह को करेंगे चेक, मंत्री रमेश मीणा ने की अशोक गहलोत की तारिफ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur News: राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण विकास आजीविका के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सखी सम्मेलन का कल यानी 18 अगस्त को JECC आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। इस अवसर पर सहायता समूह की 20000 महिलाएं राज्य स्तर पर 21000 से अधिक महिलाएं जिला स्तर पर भाग लेगी।

एक ही मकसद, गरीब परिवार का उत्थान करना-मीणा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह को चेक कर वितरण करेंगे। मंत्री रमेश मीणा ने बताया ‘एक ही मकसद है गरीब परिवार का उत्थान,राजस्थान में महिलाएं कैसे आगे बढ़े लगभग 46 लाख परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिसमे से 43.51 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। इसके साथ ही 20% महिलाएं गरीबी से उभर कर आई है।’

मुख्यालय पर 227 कैंटीन प्रारंभ की गई-मीणा

मंत्री मीणा ने आगे यह भी बताया ‘कुछ लोन ऐसे है जिसमे 48 घंटे में लोन मिल जाता है। राज्य में हमने 3 लाख 60 हजार सहायता समूह का गठन किया गया है। तो वही, 22 हजार कृषि , पशु सखियां इसका जिम्मा संभालती है। साथ ही विभिन्न जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय पर 227 कैंटीन प्रारंभ की गई है। जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular