Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरHappy Birthday Sachin Pilot: सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष...

Happy Birthday Sachin Pilot: सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने अपने खून से लिखा खत, हुआ वायरल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Happy Birthday Sachin Pilot, Karauli News: कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्म दिवस पर मंडरायल निवासी शख्स ने अनोखे अंदाज में संदेश द्वारा बधाई और शुभकामनाएं भेजी है। इस संदेश में कांग्रेस सेवा दल के सपोटरा विधानसभा अध्यक्ष राज भारद्वाज ने अपने खून से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को चिट्ठी लिखकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं।

जन्मदिन पर सीएम को खून से लिखा खत

कांग्रेस सेवा दल के सपोटरा विधानसभा अध्यक्ष राज भारद्वाज ने सचिन पायलट के जन्म दिवस पर अपने खून से खत लिख कर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी है। इसके साथ ही सचिन पायलट को उन्हें राजनैतिक जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी है। गौरतलब है की यहां प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के जन्म दिवस को प्रदेश भर में कांग्रेसी अलग-अलग अंदाज में बड़े ही धूम-धाम से मना रहे हैं। इससे पहले भी राज भारद्वाज, सीएम को अपने खून से खत लिख चुके हैं। आपको बता दें कि अपने खून से खत लिखने के लिए राज भारद्वाज ने पहले सिरिंज से अपना रक्त निकलवाया और इसके बाद पेन को खून में डुबोकर खत लिखा है।

कई स्थानों पर केक काटकर मनाया जन्मदिन

कांग्रेस सेवा दल के सपोटरा विधानसभा अध्यक्ष राज भारद्वाज द्वारा खून से खत लिखकर बधाई देना कांग्रेसियों और क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि जिले में कई स्थानों पर केक काटकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्म दिवस मनाया गया। केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और पूर्व उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई।

ये भी पढ़े:-Sachin Pilot: सचिन पायलट पर तीखे वार करने वाले चिकित्सा मंत्री ने उनके जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कर फल बांटे, दिया कांग्रेस को एकजुट बताने का संदेश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular