Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरDholpur: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, शव का...

Dholpur: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dholpur: राजस्थान के धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के चोरपुरा गांव में घर का काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव को रखवा कर बसेड़ी थाना पुलिस को जानकारी दे दी गयी।

कूलर के करंट की चपेट में आकर महिला बेहोश हो गयी

बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने कहा कि करिश्मा पत्नी संतोष जाटव मंगलवार की सुबह घर में साफ़ सफाई कर रही थी। इसी समय अचानक कूलर में करंट आ गया, जिससे की महिला कूलर के करंट की चपेट में आकर महिला बेहोश हो गयी।

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया

महिला को बेहोश देखकर ससुराल पक्ष के लोग महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की मौत होने के बाद दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की अगली कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

ALSO READ: सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल, पुलिस में मामला दर्ज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular