Monday, June 24, 2024
Homeजयपुरसीएम गहलोत ने महिला दिवस पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, रोडवेज...

सीएम गहलोत ने महिला दिवस पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, रोडवेज किराए में दी गई छूट को बढ़ाया

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर : (Increased exemption given to women in the budget) राजस्थान बजट में हुई घोषणाओं को सीएम अशोक गहलोत एक एक कर पूरा कर रही है। सीएम गहलोत ने बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए रोडवेज किराए में दी गई छूट को बढ़ाया था। पहले महिलाओं को रोडवेज बसों के किराए में 30 प्रतिशत छूट मिलती थी।

लेकिन अब ये छूट बढ़कर 50 प्रतिशत कर दी गई है। यानि अब महिलाओं को रोडवेज में आधा किराया ही देना होगा। यह बजट 8 फरवरी को पेश किया गया था। सरकार ने अब इस बजट घोषणा को जमीन पर भी उतार दिया है। 1 अप्रैल से इसका फायदा महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।

घरेलू कनेक्शन में 50 से बढ़कर 100 यूनिट बिजली मुफ्त

अशोक गहलोत सरकार ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं भी की थी। जिसमें 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा की गई थी। उज्जवला योजना में मिले गैस सिलेंडर पर 500 रूपए सब्सीडी भी देने का प्रावधान किया गया था। बता दे कि सब्सीडी 1 अप्रैल से शुरु होगी। इसके साथ ही बिजली बिलों पर भी सरकार ने बड़ी राहत दी थी। पहले घरेलू कनेक्शन में 50 यूनिट तक बिजली फ्री होती थी।

लेकिन अब 100 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त होगी। अपको बता दे कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी साल में सत्ता में वापसी के लिए अशोक गहलोत सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की जा रही है। सितंबर अंत में आचार संहिता भी लगने की संभावना है। ऐसे में बजट में हुई घोषणा को जल्द से जल्द लागू कर चुनावी रण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बढ़त लेने की तैयारी में है।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular