Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरCM अशोक गहलोत ने बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई...

CM अशोक गहलोत ने बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

- Advertisement -

Rajasthan: मोदी सरकार के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। राजस्थान में अशोक गहलोक सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत डीए किया है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा-केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38% के स्थान पर 42% महंगाई भत्ता देय होगा। लेकिन हर छह महीने बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार के डीए बढ़ाते ही राज्य सरकार भी डीए बढ़ाती रही है।

सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों से जुड़े फैसले किए तुरंत

राजस्थान में पिछले बजट से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई। वहीं कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर सरकार तत्काल फैसले भी कर रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम कई राज्यों में मुद्दा बन चुकी है। सीएम अशोक गहलोत कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कर्मचारियों से जुड़े मामलों में तुरंत फैसले किए जाएंगे। लेकिन कर्मचारियों के डीए बढाने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य भी उसी दिन या अगले दिन आदेश जारी करते रहे हैं।

जानिए कितनी फीसदी बड़ी डीए

इससे पहले सरकार ने पिछली छमाही में भी डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए 34 फीसदी से 38 फीसदी हुआ था। गहलोक सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी। लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था। वहीं मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लंबे समय बाद जुलाई 2021 में बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 फीसदी से 28 फीसदी किया था।

यह भी पढ़े: Hair Growth: बालों को जल्दी कैसे करें लंबे, फॉलो करें ये 3 शानदार टिप्स

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular