Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरChambal River Front:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज का कोटा दौरा हुआ रद्द,...

Chambal River Front:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज का कोटा दौरा हुआ रद्द, CM की गैर मौजूदगी में ही हुआ चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chambal River Front: कोटा को आज रिवर फ्रंट सहित अन्य ऐतिहासिक सौगातें मिलने जा रही है। लेकिन इस बीच चंबल नदी के किनारे बनाए गए चंबल रिवर फ्रंट का आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गैर मौजूदगी में ही उद्घाटन हो गया। इस चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज कोटा आना था। लेकिन वह तय समय से कुछ घंटे पहले ही गहलोत का कोटा दौरा अचानक ही अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया।

उद्घाटन पर छाए संकट के बादल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गैर मौजूदगी में उद्घाटन पर संकट के बादल मंडराने लगे। हालांकि बाद में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गैर मौजूदगी में ही कर दिया। तो वहीं राजस्थान के अधिकांश मंत्री भी आज कोटा में मौजूद रहे।

1400 करोड़ की लागत से बना बल रिवर फ्रंट

आपको बता दें कि करीब 1400 करोड़ की लागत से बनाए गए चंबल रिवर फ्रंट अपने आप में ही एक बहुत बड़ा पर्यटक स्थल बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने बताया “ये रिवर फ्रंट एतिहासिक बनाया है। इसको देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक यहां आऐगे और इसका लुफ्त उठाएंगें।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular