Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरBride Feed Poison To Her Husband : दुल्हन ने शादी के 2...

Bride Feed Poison To Her Husband : दुल्हन ने शादी के 2 दिन बाद पति सहित ससुराल वालों को जहर खिलाकर हुई फरार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर।
Bride Feed Poison To Her Husband : राजस्थान के जयपुर जिले में बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक नवविवाहित दुल्हन ने शादी के मात्र दो दिन बाद ही ससुराल वालों को जहर खिलाकर फरार हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने जाते-जाते गहने, नकदी और मोबाइल भी अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bride Feed Poison To Her Husband गनीमत यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई है। यह शादी दुल्हन खरीद कर की गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल लुटेरी दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। यह मामला कोटपूतली कस्बे का है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा टॉकीज के समीप पटवा मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार को दो दिन पहले राजकीय बीडीएम अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया है। वहां पूरे परिवार का इलाज किया गया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन अभी तक मामले का राज पूरी तरह से सामन नहीं आ पाया है

22 फरवरी को शादी हुई थी Bride Feed Poison To Her Husband

Bride Feed Poison To Her Husband

 

दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया की 22 फरवरी को कोटपूतली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद से दुल्हन पूजा राजी खुशी परिवार के साथ रह रही थी। शादी के दो दिन बाद शुक्रवार रात दुल्हन पूजा ने सबके लिये खाना बनाया। सभी को एक साथ खाना खिलाया लेकिन वह खुद नहीं खाई।

विष खिलाकर हुई फरार Bride Feed Poison To Her Husband 

 

दुल्हन ने शुक्रवार रात को सबको खाना खिला खिलाया लेकिन खुद खाना नहीं खाया। रात को परिवार खाना खाने के बाद अचेत हो गया। उसके बाद दुल्हन गहने मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गई। शनिवार को जब पड़ोसियों को परिवार का कोई भी सदस्य बाहर दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े सभी लोगों को बीडीएम अस्प्ताल में भर्ती कराया।

Bride Feed Poison To Her Husband
जांच में जुटी पुलिस Bride Feed Poison To Her Husband 

दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया कि शादी बिचौलिये के माध्यम से हुई थी। दुल्हन के लिए बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। कोटपुतली पुलिस पीड़ित परिवार से दुल्हन के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि दुल्हन पूजा का नाम और पता भी गलत हो सकता है। पुलिस शादी कराने वाले बिचौलिये और इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले के साथ ही कुछ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही वह कुछ कहेगी।

Read More : https://indianewsrajasthan.com/rajasthan/constable-husband-snack-catcher/

Read More : Youth Shooting In The Head : युवक ने अपने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular