Friday, July 5, 2024
HomeजयपुरAlwar: सीमा हैदर के बाद राजस्थान के अलवर की अंजू बनी चर्चा...

Alwar: सीमा हैदर के बाद राजस्थान के अलवर की अंजू बनी चर्चा का विषय, अपने 2 बच्चों और पति को छोड़ जा बसी पाकिस्तान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Alwar: देश में इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर चारों ओर चर्चा का विषय है। जोकि पााकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत के ग्रेटर नोएडा किसी सुनिल के घर आकर रह रही थी। सीमा हैदर पबजी नामक खेल के जरिए सुनिल के संपर्क में आई और दोनो को प्यार हो गया। जिसके चलते सीमा हैदर भारत आ गई। लेकिन आज हम सीमा हैदर के बारे में नही राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली अंजू की बा करेंगे। लेकिन इससे पहले बता दें कि अलवर जिले में रहने वाली अंजू अब पाकिस्तान पहुंच गई है। जोकि अब वही रहती है। मीडिया के जरिए उसके पति को जब यह जानकारी मिली तो वो अचंभुतरह गया। मीडिया के जरिए उसके पति को जब यह जानकारी मिली तो वो हैरान रह गया। पति अरविंद को उसकी पत्नी आज से 4 दिन पहले जयपुर घूमने की बात कह कर गई थी। लेकिन उससे लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात कर रही थी।

फोन कर पत्नी ने बताया वह लाहौर में है

23 जुलाई रविवार यानी 22 जुलाई की शाम 4 बजे के करीब भी उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात हुई तो उसने बताया कि वह लाहौर में है और दो-तीन दिन में वापस लौट आएगी। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद यह जानकारी मिल रही है कि वो यहां नसरुल्लाह नाम के शख्स से मिलने पहुंची है, जिससे उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि अंजू को नसरुल्लाह का प्यार की खींचकर पाकिस्तान ले गया है। मीडिया के जरिए जब पता चला कि अंजू जब अपने किसी प्रेमी के पास गई है तो पति अरविंद ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। नसरूल्ला से दोस्ती के बारे में वो कुछ नहीं जानता। मेरी पत्नी वापस लौट कर आएगी। अरविंद भिवाड़ी में इंडेक्स कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी अंजू भी यहां एक निजी कंपनी में बायो डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थी।

सीमा और अंजू में अंतर

अरविन्द ने बताया कि बाहर विदेश में नौकरी के लिए अंजू ने 2 साल पहले ही पासपोर्ट बनवाया था। 4 दिन पहले अरविंद से जयपुर घूमने जाने की बात कहकर अंजू भिवाड़ी से रवाना हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए पति से संपर्क में थी लेकिन आज पति को उसने बताया कि वह लाहौर आ गई है। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई 2023 को वह पासपोर्ट लेकर पाकिस्तान पहुंची थी। अरविंद 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है। दो बच्चों के पिता अरविंद पत्नी अंजू और अंजू के भाई के साथ किराये के फ्लैट में रहता है। अगर बात करें सीमा और अंजू में फर्क की तो सीमा और अंजू में यह बड़ा अंतर भी है। दरअसल , सीमा और अंजू में बड़ा अंतर यह है कि सीमा बिना वीजा से अवैध तरीके से भारत में घुसी, जबकि अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके पासपोर्ट वीजा के साथ पाकिस्तान में प्रवेश लिया है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular