Thursday, July 4, 2024
Homeजयपुरसीएम गहलोत के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा भी कोविड पॉजिटिव, ट्वीट...

सीएम गहलोत के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा भी कोविड पॉजिटिव, ट्वीट पर दी जानकारी

- Advertisement -

Jaipur: राजस्थान में कोविड 19 के नए संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब हाल ही में गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चिकित्सकों की सलाह पर वे अपने निवास पर आइसोलेट हैं। वहीं सीएम अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के कोरोना संक्रमित होने के बाद 6 से 8 अप्रेल तक जिलों में होने वाले सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। सत्याग्रह आंदोलन के लिए अब नई तारीख तय होगी।

ट्वीट कर दी जानकारी

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मुझे पूर्ण रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। आप भी सावधान रहें। गोविंद सिंह डोटासरा के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलों में सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया हैं। बता दें कि सत्याग्रह आंदोलनों के लिए अब नई तारीखों का ऐलान होगा।

सीएम गहलोत और राजे भी हो चुके कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को गहलोत और राजे ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों अपने-अपने निवास पर आइसोलेट हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम को ही गुजरात से लौटे थे। इसके बाद वे एक प्रतिनिधि मंडल से मिले थे। वसुंधरा राजे ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया था।

यह भी पढ़े: राजस्थान पहला ऐसा देश बना जहां ‘राइट टू हेल्थ’ बिल लागू हुआ, सरकार और डॉक्टर्स के बीच हुई सहमति

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular