Sunday, June 23, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलWorld Music Day 2024: दिल को रखना चाहते हैं स्वस्थ और खुश,...

World Music Day 2024: दिल को रखना चाहते हैं स्वस्थ और खुश, तो रोजाना सुने अपने फेवरेट गाने

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), World Music Day 2024: आमतौर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए संगीत को बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, संगीत इससे भी ज्यादा कारगर है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ संगीत हमारे दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि रोजाना कम से कम 30 मिनट तक अपना पसंदीदा गाना सुनने से दिल की समस्याओं से राहत मिलती है।

सुने अपनी पसंद के गाने

इसके अलावा संगीत आपको खुश रखने का भी काम करता है। दरअसल, अपनी पसंद का संगीत सुनने से शरीर में डोपामाइन नामक हैप्पी हॉरमोन रिलीज होता है, जो हमें खुश और उत्साहित महसूस कराता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है संगीत,(World Music Day 2024)

दिल की सेहत के लिए संगीत बहुत फायदेमंद है। दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को संगीत सुनने की सलाह दी जाती है। दरअसल, जब हम अपना पसंदीदा गाना सुनते हैं, तो हमारे दिमाग से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है। यह हार्मोन दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। अगर आपको भी दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो रोजाना कम से कम आधे घंटे तक अपने पसंदीदा गाने सुनें।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular