Sunday, July 7, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलPapaya Side Effects: ये लोग भूलकर भी न खाएं पपीता, वरना खराब...

Papaya Side Effects: ये लोग भूलकर भी न खाएं पपीता, वरना खराब हो जाएगी तबीयत

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Papaya Side Effects: पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जिसे खाने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह पाचन से लेकर त्वचा तक की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। खासकर गर्मियों में पपीता खूब खाना चाहिए, यह पेट को ठंडा भी रखता है।

पपीते में कई पौषक तत्व

पपीता एक ऐसा फल है जो जीवन को कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर। कई लोग रोजाना खाली पेट पपीता खाते हैं। पपीता आहारीय फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

गुर्दे की पथरी

पपीते में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए जिन लोगों को किडनी में पथरी होती है। उन्हें भूलकर भी पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीता खाने से गुर्दे की पथरी का आकार बढ़ जाता है। इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम ऑक्सालेट के कारण किडनी में पथरी बनने लगती है।

गर्भवती महिलाएं 

गर्भवती महिलाओं को पपीता बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से गर्भाशय में संकुचन होता है। इसमें पपेन और लेटेक्स होता है। जिसके कारण बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। इससे गर्भपात भी हो सकता है. गर्भावस्था के दौरान कच्चा या पका पपीता न खाएं।

लेटेक्स एलर्जी

कई लोगों को पपीते में पाए जाने वाले लेटेक्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए। पपीता खाने से शरीर में चकत्ते, छींकें, सांस लेने में दिक्कत और सूजन की समस्या हो सकती है.

हृदय रोगी

दिल को स्वस्थ रखने के लिए पपीता खाना अच्छा होता है। लेकिन अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको पपीता खाने से बचना चाहिए। पपीते में कुछ ऐसे विशेष तत्व मौजूद होते हैं। जिससे दिल की धड़कनों की गति बढ़ जाती है। इसलिए हृदय रोगियों को भूलकर भी पपीता नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular