Tuesday, July 2, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHeart attack and stroke: इतने बजे से पहले कर लें डीनर, वरना...

Heart attack and stroke: इतने बजे से पहले कर लें डीनर, वरना बढ़ सकता है हर्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Heart attack and stroke: सुबह का नाश्ता और रात का खाना हमारी मिल्स के लिए काफी महत्वपुर्ण माना जाता है। नाश्ते से जहां हमारे बॉडी को दिन भर एनर्जी रहती है वहीं डीनर से शरीर को रिकवरी में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्रेकफासट और डीनर का एक सही समय होता है, अगर इस वक्त पर यह नही किया गया तो स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। हाल ही में 1 लाख से ज्यादा लोंगो पर हुई रिसर्च में यह साबित हुआ कि रात का खाना और नाश्ता जल्दी खाने से हर्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

क्या पाया गया रिसर्च में

एक लाख लोगों पर किए गए रिसर्च में स्ट्रोक और दिल के दौरे के करीब 2,000 मामले पाए गए। जिसमें पाया गया कि दिन की पहली मील खाने से ह्रदय रोग का खतरा अधिक होता है। इसके साथ यह भी नोट किया गया कि नाश्ते के वक्त हर एक घंटे के अतिरिक्त देरी की वजह से सेरेब्रोवास्कुलर में 6 प्रतिशत का इजाफा होता है। किस इंसान ने दिन भर में कितना खाया, इससे कोई जोखिम नही है, बल्कि खाना खाने का सही समय महत्वपूर्ण है।

रात के समय कब बढ़ता है खतरा

किए गए रिसर्च में यह भी पाया गया कि रात 9 बजे के बाद डीनर करने से स्ट्रोक या ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक के खतरों में 28 प्रतिशत की वृद्धि होती है। क्यों कि देर रात खाना खाने से पाचन के कारण ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ जाता है।

Also Read: Covid Alert: कोरोना के साथ इन बीमारियों ने दुनिया को घेरा, लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular