Monday, June 24, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealthy Tea : बदलते मौसम में पिएं हैल्थी चाय, ऐसे रखे अपनी...

Healthy Tea : बदलते मौसम में पिएं हैल्थी चाय, ऐसे रखे अपनी हैल्थ का ख्याल

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Healthy Tea : इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। ताकि आपको कोई बीमारी ना हो। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे, कुछ हैल्थी चाय के बारे में जो बदलते मौसम में आपको पीनी चाहिए। वहीं, चाय पीना बहुत से लोग पसंद करते हैं। जो लोग आमतौर पर चाय नहीं पीते हैं, तो भी पीना शुरू कर देंगे क्योंकि यह चाय है ही इतनी हेल्दी। बता दें इन हेल्दी चाय को पीने से सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां दूर रहेंगी व शरीर को गर्मी भी मिलेगी। इनका नियमित सेवन करना पाचन आदि में भी फायदेमंद रहता है।

तुलसी और अदरक की चाय

तुलसी और अदरक की चाय पीने से हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। अदरक-तुलसी की चाय पीने से खांसी जुकाम भी दूर हो जाता है। तुलसी और अदरक की चाय बनाते समय ध्यान रखें कि तुलसी की पत्तीयों को चाय के पानी में शुरू में ही डालना होता है जबकि अदरक को बाद में डालना चाहिए। इस चाय के सेवन से हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

अश्वगंधा चाय

अश्वगंधा को एक प्रकार की जादुई जड़ी बूटी माना जाता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में खूब मदद करती है। शुगर लेवल को बैलेंस करती है। तनाव कम करती है। इसीलिए रोजाना अश्वगंधा की चाय पीनी चाहिए।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular