Saturday, July 6, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खाएं लहसुन,...

Health Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खाएं लहसुन, जानं फायदें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Garlic benefits: नवंबर का महीना आते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि लहसुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने और इन्हें रोकने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना लहसुन की एक कली खाने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है। और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।

इसके साथ ही, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। लहसुन खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। लहसुन खून को पतला बनाकर धमनियों को स्वस्थ रखता है। रोजाना लहसुन की एक कली सर्दियों में खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

ठंड से बचाए

सर्दियों में रोजाना लहसुन का 1 कली खाने से फायदा मिलता है। लेहसुन में गर्मी उत्पन्न करने वाले गुण होते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है और ठंड कम लगती है। साथ ही लहसुन के सेवन से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे हाथ-पैरों में गर्मी आती है और ठंड कम लगती है। इसलिए सर्दियों में लहसुन का उपयोग खाना बनाने में या फिर कच्चा लहसुन खाने से शरीर को ठंड से राहत मिलती है।

सर्दी-जुखाम से रखे दूर

सर्दियों में सर्दी-जुखाम जैसी कई समस्याएं हो जाती है। मौसम में बदलाव होने से बच्चों और बड़ों दोनों को इनफेक्शन होने का खतरा अधिक हो जाता है। अगर आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते है तो इन समस्याओं से बच सकते हैं। लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण लहसुन का सेवन करने से सर्दी-जुखाम जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। लहसुन की चटनी, सब्जियों में लहसुन डालना या फिर कच्ची लहसुन की कलियां खाना, ये सभी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हुए सर्दी-जुखाम को दूर भगाने में मदद करता है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular