Thursday, July 4, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलEating Habits: क्या आप भी खड़े होकर खाते हैं खाना? भूलकर भी...

Eating Habits: क्या आप भी खड़े होकर खाते हैं खाना? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकता है नुकसान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Eating Habits: क्या आप भी अक्सर खड़े होकर खाना खाते हैं। अगर ऐसा है तो ये आदत गलत है इससे आपको कई तरह की बीमारियां मिल सकती हैं। खड़े होकर खाना हमारे शरीर के लिए क्यों हानिकारक है और खाना हमेशा बैठकर पालथी मारकर ही क्यों खाना चाहिए। इसके क्या फायदे हैं। ये हम इस रिपोर्ट में समझेंगे।

खड़े होकर भोजन करने के नुकसान 

दरअसल वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो जब हम खड़े होकर भोजन करते हैं तो उस समय हमारी आंते सिकुड़ जाती हैं और भोजन ठीक से पच नहीं पाता। जिसका सीधा असर बॉडी के डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है। खड़े होकर खाने से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती है। कई बार बेचैनी भी महसूस होती है।

  • अगर आप खड़े होकर खाते हैं तो भोजन सीधा आंतों में जाता है। ऐसे में कई बार पेट में दर्द और सूजन की समस्या भी हो जाती है।
  • इसके अलावा खड़े होकर भोजन करने से वो ठीक से पच भी नहीं पाता, जिसकी वजह से फैट और कैलोरी बॉडी में इक्कठा होता रहता है। ये मोटापे की सबसे बड़ी वजह है।
  • अगर आप रोजाना खड़े होकर खाना खाते हैं तो गले से पेट तक भोजन और पानी ले जाने वाली एसोफेगस नली के निचले हिस्से पर बुरा असर पड़ने लगता है। इसकी वजह से आपको अल्सर की समस्या हो सकती है।
  • खड़े होकर खाना खाने से हमारे पैरों और कमर पर भी बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से दर्द की समस्या भी सामने आती है। इसके अलावा जब हम खड़े होकर भोजन करते हैं, तो हमारा माइंड रिलेक्स नहीं हो पाता। ऐसे में ये आदत चिड़चिड़ापन बढ़ाती है। वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक खड़े होकर खाना खाने से किडनी की समस्या और स्टोन होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। Eating Habits

पालथी लगाकर खाने के फायदे

हमेशा जमीन पर पालथी लगाकर खाना चाहिए। साथ ही छोटे-छोटे निवाले को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। असल में खाना ही हमारे शरीर को जीने की शक्ति प्रदान करता है। हमारे पूर्वजो ने जमीन पर पालथी लगाकर खाना खाने की जो परंपरा बनाई थी। उसके पीछे काफी गहरी सोच थी। जिसे आज का विज्ञान भी प्रमाणित कर चुका है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जब हम पालथी लगाकर जमीन पर बैठते हैं तो एक विशेष योगासन की अवस्था में होते हैं। जिसे सुखासन कहा जाता है। सुखासन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। मन एकाग्र रहता है और खाने के पोषक तत्व हमारे शरीर में ठीक से पहुंचते हैं। इससे पेट भी भरता है और संतुष्टि भी मिलती है। इसलिए आप भी हमेशा जमीन पर पालथी लगाकर भोजन करें।

Also Read: COVID New Varient: कोराना के नए वैरिएंट ने किया 1000 का आंकड़ा पार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular