Thursday, July 4, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलCOVID New Varient: कोराना के नए वैरिएंट ने किया 1000 का आंकड़ा...

COVID New Varient: कोराना के नए वैरिएंट ने किया 1000 का आंकड़ा पार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), COVID New Varient: भारत में कोराना का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम तक भारत में 1000 से भी ज्यादा कोविड-19 के मामले पाए जा चुके हैं।

भारत में बढ़ा कोविड का कहर

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने शुक्रवार शाम तक JN.1 वैरिएंट के 1,104 मामलों का पता चलने की पुष्टि की है। हालांकि, कोविड-19 मामलों में गिरावट देखी जा रही है, सक्रिय मामले पिछले सप्ताह के 4,374 से घटकर 3,368 हो गए हैं।

JN.1 ने किया 1000 का आकड़ा पार

INSACOG वेबसाइट पर अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1,104 JN.1 मामलों में से 960 का पता दिसंबर 2023 में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूनों से लगाया गया है, जबकि 33 नवंबर 2023 में भेजे गए कोविड -19  के पॉजिटिव नमूनों से नए वैरिएंट के साथ पाए गए थे।

कर्नाटक में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस

जेएन.1 मामलों के नमूने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं, जिनमें से सबसे अधिक मामले कर्नाटक में 214 दर्ज किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में 189 मामले, महाराष्ट्र में 170 मामले और केरल में 154 मामले पाए गए हैं।

कोविड-19 के चलते 3 मौतें

शुक्रवार को, भारत ने 609 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे राष्ट्रीय सक्रिय मामले की संख्या 3,368 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में तीन मौतें हुईं, जिनमें केरल में दो मौतें और कर्नाटक में एक मौत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- प्राण-प्रतिष्ठा RSS और BJP का कार्यक्रम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular