Sunday, July 7, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलCovid Alert: 40 देशों में फैल रहा कोविड का नया JN.1 वेरिएंट,...

Covid Alert: 40 देशों में फैल रहा कोविड का नया JN.1 वेरिएंट, भारत में कोरोना के अबतक 2300 एक्टिव मरीज

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Covid Alert: कोरोना ने अपने प्रकोप से तीन लहरों में दुनिाया भर में तबाही मचाने के बाद राहत की सांस ली थी। लेकिन अब एक बार फिर कोविड के नए वेरिएंट ने सभी को डराना शुरू कर दिया है। नए सब वेरिएंट JN.1 के अब तक 40 देशों में मामले आ चुके हैं। वहीं भारत में कोविड के 2300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं और सब वेरिएंट JN.1 के 21 मामले हैं।

सब वेरिएंट JN.1 का पहला केस लक्जमबर्ग में पाया गया

कोविड का नया सब वेरिएंट JN.1 का पहला मामला अगस्त में लक्जमबर्ग में पाया गया था। फिर यह धीरे-धीरे 36 से 40 देशों में फैल गया। WHO के द्वारा इसे वैरीअंट ऑफ इंटरेस्ट कहा गया है। वहीं बीते दो हफ्तों में कोरोना के चलते देश के अंदर अब तक 16 मौते हुई हैं। बता दे कि ये लोग पहले से ही किसी अन्य बीमारी से ग्रसीत थें।

614 मामले आए सामने

देश में बीते दिन कोविड के 614 नए मामले सामने आए हैं। जो 21 मई के केस से ज्यादा है। वहीं अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 2,311 केस हो गए हैं। वहीं केरल में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। अबतक देश में मरने वालों की संख्या 5 लाख 33 हजार 321 हो गई है। वहीं कोरोना के 4.50 करोड़ केस अबतक सामने आ चुके हैं।

Also Read: Arjuna Award: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी के साथ 26 को अर्जुन अवॉर्ड, इन दो को मिलेगा खेल रत्न

Also Read: Covid Alert: कोरोना के साथ इन बीमारियों ने दुनिया को घेरा,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular