Sunday, June 30, 2024
Homeहमारा राजस्थानEnvironment : जैसलमेर में रेड हेडेड किंग हुआ स्पॉट, जानिये कौन है...

Environment : जैसलमेर में रेड हेडेड किंग हुआ स्पॉट, जानिये कौन है ये

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Environment : राजस्थान के जैसलमेर में एक एक्सोटिक जीव पाया गया जो यहाँ भारत में नहीं पाया जाता। जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में रेड हेडेड वल्चर दिखे। यह कोई आम वल्चर नहीं हैं। यह वल्चर जो चीन और उसके आस पास के इलाकों में पाया जाता है आज तक केवल भारतीय उपमहाद्वीप पर देखा गया है। ऐसे करीब 9 रेड हेडेड गिद्ध जैसलमेर में पाए गए हैं। अब इन गिद्धों की सुरक्षा और उनके वास के लिए इलाके में तार से बाइंडिंग की गई है। और भी ऐसी 22 गिद्ध की नई प्रजातियां राजस्थान में देखने को मिली जिसके बाद से एनवायरनमेंट लवर्स में जोश और उमंग है।

पर्यावरण प्रेमियों में ख़ुशी की लहर

जैसलमेर के जंगलों से आई ख़बरों से आज देश के पर्यावरण प्रेमियों को अति प्रसन्नता हो रही है। जैसलमेर में डेजर्ट नेशनल पार्क (डीएनपी) के अंदर गिद्धों की 22 नई प्रजातियों में इज़ाफ़ा देखने को मिला है। साथ ही ९ नए रेड हेडेड गिद्ध भी स्पॉट किये गए जिसके बाद से सब आश्चर्यचकित हैं। इन रेड हेडेड गिद्धों को सामान्य ना समझें। इन्हें एशियाई राजा गिद्ध और भारतीय कला गिद्ध भी कहा जाता है। साथ ही इनकी मौजूदगी भारतीय उपमहाद्वीप पर होने से इन्हें पांडिचेरी गिद्ध के नाम से भी जानते हैं।

ये गिद्ध हैं बहुत पुराने

जिला वन्य जीव अधिकारी के अनुसार यह गिद्ध अनंतकालीन हैं। पुराने समय से ही यह इस दुनिया में मौजूद हैं। इनकी उपस्थिति भारतीय सबकॉन्टिनेंट , इंडो-चीन , साउथर्न चीन और उसके आस पास के इलाको में काफी पहले से है। ये गिद्ध पतझड़ वाले वनों में , पहाड़ी इलाकों में और घाटियों में देखने को मिलता है। यह समुद्र स्थल से सर्वाधिक ६ फ़ीट ऊपर तक ही पाया जाता है। इसकी साइज 76 से 85 सेमी लम्बे होते हैं। आज इनके रहने का आवास केवल नॉर्थ इंडिया तक सीमित हो गया है। हालाँकि इन गिद्धों को खुले मैदान और रेगिस्तान जैसे इलाकों में रहना पसंद है। आज इनका दिखना इसलिए ख़ास माना जा रहा है क्यूंकि ये विलुप्त होने वाले जीवों में से एक हैं।

Also Read :

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की बड़ी तैयारी,अब नहीं होगा ये काम, जानिए क्या है मामला

जानिए क्या है राहुल गांधी की फिटनेस का राज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular