Thursday, July 4, 2024
Homeहमारा राजस्थानक्या आपको पता है राजस्थान की इन फेमस चीजों के बारे में,...

क्या आपको पता है राजस्थान की इन फेमस चीजों के बारे में, नहीं तो पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान में आने वाला हर तीसरा व्यक्ति इसकी संस्कृति के रंग में रंग जाता है। इस राज्य का मशहूर नारा ‘पधारो म्हारे देश’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। राजपूतानों की धरती पर एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें हैं। जो लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं राजस्थान के फेमस चीज़ों पर…

राजस्थान मे खानपान की प्रसिद्ध चीज़े

राजपूतों की भूमि खाने के शौकीनों के लिए सबसे बेस्ट है। चटपटे पेय से लेकर मसालेदार खाना, मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं। यहां शाकाहारी भोजन के साथ-साथ मीट के डिशेज भी काफी मशहूर है। दाल-बाटी-चूरमा इस राज्य का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जो देश-विदेश में भी प्रसिद्ध है।मावा कचौड़ी, मिर्ची बड़ा, प्याज की कचौड़ी, केर सांगरी, घेवर आदि भी खूब पसंद किए जाते हैं। राजस्थान का ये खाना दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

राजस्थान में मनाए जाते हैं ये मुख्य त्योहार

ऊंट मेला राजस्थान के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह त्योहार अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है। हर साल इस त्योहार का आयोजन पुष्कर में किया जाता है। इसमें ऊंट की दौड़, मटका फोड, सबसे लंबी मूंछें और दुल्हन प्रतियोगिता आदि कराए जाते हैं। इसके अलावा ब्रज होली, मेवाड़ महोत्सव, गणेश चतुर्थी, गंगौर महोत्सव, गोगाजी मेला, मुहर्रम और ईद भी यहां धूमधाम से मनाए जाते हैं। ये त्योहार राजस्थान की खूबसूरती को बयां करते हैं।

बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषाएं

राजस्थान में कई भाषाएं बोली जाती हैं। जिसमें ब्रजभाषा , मेवाती, मारवाड़ी ,शेखावाटी, हाड़ौती ज्यादा प्रचलित है। इसके अलावा यहां लोग हिंदी भी काफी अच्छा बोल लेते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular