होम / Sheetala Ashtami 2022 : शीतला अष्टमी कल, आज से होगा माता का पूजन

Sheetala Ashtami 2022 : शीतला अष्टमी कल, आज से होगा माता का पूजन

• LAST UPDATED : March 24, 2022

Sheetala Ashtami 2022 : चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों में शीतला माता को आरोग्य प्रदान करने वाली देवी बताया गया है। कुछ जगह शीतला माता की पूजा चैत्र माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी और कुछ जगह अष्टमी पर होती है। (Sheetala Ashtami 2022)


गुरुवार को सप्तमी व अष्टमी शुक्रवार को होगी। सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्य और अष्टमी के देवता शिव हैं। इन दोनों तिथियों में मां शीतला की पूजा की जा सकती है। निर्णय सिंधु के अनुसार इस व्रत में सूर्योदय व्यापिनी तिथि ली जाती है। इसलिए सप्तमी को पूजा और व्रत गुरुवार को किया जाना चाहिए। शीतलाष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। (Sheetala Ashtami 2022)

इस दिन जो महिला, माता का श्रद्धापूर्वक पूजन करती है, उनका परिवार और बच्चे निरोगी रहते हैं। मां शीतला का व्रत करने से शरीर निरोगी होता है। गर्मी में होने वाले चेचक जैसे संक्रामक रोगों से मां रक्षा करती हैं। माता शीतला को शीतलता प्रदान करने वाली माता कहा गया है। इसलिए उनको समर्पित भोजन पूरी तरह शीतल रहे। माता के भक्त भी प्रसाद स्वरूप ठंडा भोजन ही अष्टमी के दिन ग्रहण करते हैं। इस दिन घरों में चूल्हा जलाना वर्जित होता है। (Sheetala Ashtami 2022)

Also Read : Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है? जानिए कलश स्थापना का समय

Also Read : Chaitra Navratri 2022 Vrat Niyam : चैत्र नवरात्रि व्रत में करें इन 10 नियमों का पालन, आपसे प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox