Friday, June 28, 2024
Homeफेस्टिवलराजस्थान सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को दिया...

राजस्थान सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को दिया अनोखा तोहफा

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (Rajasthan government gift to women on International Women’s Day) जैसा की राजस्थान सरकार ने महिलाओं से वादा किया था वो आज पूरा होने को है, जी हां राजस्थान में आज यानी सात मार्च की रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। फ्री ट्रेवल का ये लाभ कल पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को ये सुविधा दी है। आपको बता दे कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा जिनको आज होली-धुलंडी का पर्व मनाने के बाद अगले दिन नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम-काज के लिए दूसरे शहर या जिलों में जाना है। राजस्थान रोडवेज प्रशासन से जारी आदेशों के तहत फ्री सफर की सुविधा आज सात मार्च की रात 12 बजे से मिलेगी।

फ्री ट्रेवल की सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी

12 बजे के बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उनको एक भी रुपए नहीं देने होंगे। फ्री ट्रेवल का फायदा कल रात 11.59 बजे तक मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा। राज्य के बाहर तक यह सुविधा उपलब्ध नही है। अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है तो उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा।

लेकिन सीमा से बाहर यानी सीमा के आगे का किराया वसूला जाएगा। बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने का अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।

महिलाओं को कल मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा

राज्य की खास बात तो यह है कि राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल रक्षाबंधन, भाईदूज के दिन भी महिलाओं को फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाती है। इस बार महिला दिवस पर भी ये सुविधा दी गई है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन पर करीब 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा।

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं चाहे तो कल के ट्रेवल के लिए अभी से टिकट एडवांस में भी बुक करवा सकती है। महिलाओं को कल मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी, वोल्वो बसों में ट्रेवल करने पर महिलाओं से निर्धारित 70 फीसदी किराया वसूला जाएगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular