Friday, June 28, 2024
Homeफेस्टिवलKarva Chauth: क्यों मनाया जाता है करवा चौथ, जानें सही मुहूर्त

Karva Chauth: क्यों मनाया जाता है करवा चौथ, जानें सही मुहूर्त

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Karva Chauth: विवाहित महिलाओं का सबसे खास त्योहार करवा चौथ होता है, जोकि हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत की सही तारीख, शुभ समय और चंद्रोदय का समय।

जानें कब है करवा चौथ 

करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चंद्रमा निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीकर यह व्रत तोड़ती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9.30 बजे प्रारंभ होगी। चतुर्थी तिथि 1 नवंबर 2023 को रात्रि 9.19 बजे समाप्त होगी। करवा चौथ का व्रत उदयातिथि से मान्य होता है, इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।

करवा चौथ का मुहूर्त

  • करवा चौथ व्रत का समय- सुबह 06:36 बजे से रात 08:26 बजे तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 बजे – शाम 07.02 बजे (1 नवंबर 2023)
  • चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:26 बजे (1 नवंबर 2023)
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular