Tuesday, July 2, 2024
Homeफेस्टिवलKartik Month 2023: कार्तिक साल का शुभ महीना, जानें इस महीने के...

Kartik Month 2023: कार्तिक साल का शुभ महीना, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Kartik Month 2023: कार्तिक का महीना साल के लिए बेहद ही खास होता है। क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। जिनमें करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, लोक आस्था का महापर्व छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह प्रमुख रहता हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से हो जाता है। वहीं इस साल 29 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने में गंगा स्नान करने का विशेष विधान है। साथ ही पूजा, जप-तप और दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने से साधक द्वारा अनजाने में किए सभी पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है।  तो चलिए जानते हैं नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि क्या है?

कार्तिक माह का ये है प्रमुख व्रत-त्योहार-

  • 31 अक्टूबर को मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत रहता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की गई है।
  • 1 नवंबर को करवा चौथ मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया गया है।
  • 1 नवंबर को ही वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित हुआ है।
  • 5 नवंबर को अहोई अष्टमी रहती है। इस दिन राधा कुंड स्नान भी है। यह पर्व अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 5 नवंबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 09 नवंबर को रमा एकादशी है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित रहती है।
  • 10 नवंबर को धनतेरस है। यह दिन बेहद ही शुभ होता है। इस दिन खरीदारी की जाती है। इस दिन ही प्रदोष व्रत भी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
  • 11 नवंबर को मासिक शिवरात्रि रहती है। इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।
  • 12 नवंबर को दीपवाली है। यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन को धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसके अलावा, काली पूजा, शारदा पूजा भी दिवाली तिथि पर है।
  • 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा रहता है और 14 नवंबर को भाई दूज है।
  • 16 नवंबर को विनायक चतुर्थी है। इस दिन को भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • 17 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति है। इस दिन को सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 19 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व छठ रहेगा। इसकी शुरुआत नहाय खाय के दिन से होती है। इस वर्ष 17 नवंबर को नहाय खाय है, 18 नवंबर को खरना है। इसके साथ ही, 19 नवंबर को शाम का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 20 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। 19 नवंबर को ही भानु सप्तमी है।
  • 20 नवंबर को गोपाष्टमी है। इसके साथ ही 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है और 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। इसके अलावा, 24 नवंबर को प्रदोष व्रत है,
  • 25 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है। वहीं जबकि, 26 नवंबर को देव दिवाली है। इसके अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा है।

ये भी पढ़े- Dunki Teaser: किंग खान के जन्मदिन पर आया डंकी का टीजर, फैंस को मिला गिफ्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular