Tuesday, July 2, 2024
Homeफेस्टिवलJanmashtami Festival: मयूर पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया कृष्ण...

Janmashtami Festival: मयूर पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विभिन्न झांकियां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: मेड़ता शहर के मयूर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेड़ता प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार दिवाकर उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बलदेव राम धोलिया ने की।

कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विद्यार्थी

संस्था निदेशक डॉ. अंकुर जैन ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण को 256 भोग लगाए गए इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य बलदेव राम धोलिया ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में मित्रता, प्रेम एवं सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विभिन्न मनमोहक झांकियां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की एवं दही हाण्डी फोड़ कृष्ण की बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अशोक भाटी, संयोजक मेम एनी मेरी, राधा राठी, राजीव रूनवाल, पवन वैष्णव, विनय चौधरी, रनजीत वैष्णव,रघुवीर जांगिड़, ईशा, स्नेहा,आयुषी शर्मा,सीमा, प्रियंका,पुष्पा,भारती,नंदिनी, मनीषा,प्रियंका प्रजापति, पूनम प्रजापति एवं समस्त विद्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular