होम / Holi Celebration : राजस्थान में उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार

Holi Celebration : राजस्थान में उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार

• LAST UPDATED : March 17, 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Holi Celebration : होली का पर्व फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी पूर्णिमा गुरुवार को पूरी उमंग और उल्लास के साथ प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस बार होलिका दहन भद्रा पुच्छ काल में है। रात 9:02 से 10:14 बजे तक भद्रा पुच्छ काल रहेगा। यानि 72 मिनट के समय के दौरान होलिका दहन का शुभ मूहूर्त रहेगा। शुक्रवार को भाईचारा, समानता और हर्षोल्लास के साथ धुलंडी मनाई जाएगी। आज आधी रात तक भद्रा का साया रहेगा। इस कारण होलिका दहन के लिए केवल 72 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। (Holi Celebration)

होलिका दहन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोसेवी संगठनों और गोशाला प्रबंधन के अथक प्रयास से इस बार अधिक स्थानों पर होलिका दहन गोकाष्ठ से किया जाएगा। होलिका दहन पर इस बार भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। गोमय परिवार के निदेशक डॉ. सीताराम गुप्ता (Sitaram Gupta) ने बताया कि जयपुर से 20 से 25 स्थानों पर गोकाष्ठ वितरण केन्द्र बनाए गए हैं। दो साल बाद लोग आराध्य देवगोविंद के दरबार में गुरुवार और शुक्रवार को सुबह होली का आनंद ले सकेंगे। सिटी प्लेस में विधिवत रात 9.02 बजे ही होलिका दहन होगा। (Holi Celebration)

होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त 9: 20 से 10: 31 तक

होली के दिन गुरु ग्रह की दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ और केदार योग भी बनेंगे। होलिका दहन पर ये तीन शुभ योग पहली बार बनने जा रहे हैं। होलिका दहन पर ग्रहों की स्थिति से शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति मिलेगी। इस बार भद्रा का दोष होने के कारण होलिका दहन शाम की बजाय रात में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। मान्यता के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में सूर्यास्त के बाद करना चाहिए लेकिन अगर इस बीच भद्राकाल हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए। (Holi Celebration)

Also Read : Vedic Holi : राजस्थान में आर्यसमाज मनाएगा वैदिक होली

Also Read : Tradition of Playing Holi with Stones राजस्थान के डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गाँव में पत्थरों से होली खेलने की अनूठी परम्परा

Also Read : Holi Shayari For Friends : होली पर दोस्तों के लिए शायरी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox