Categories: मनोरंजन

RagNeeti wedding: शादी के बाद उदयपुर से वापस हुए घराती और बाराती, मां से पूछी शादी में प्रियंका के न आने की असल वजह

India News (इंडिया न्यूज़), RagNeeti wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा शादी के अटुट बंधन में बंद गए हैं। दोनों ने 24 सितंबर यानी रविवार को उदयपुर की लीला पैलेस में अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए इस जोड़े ने कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणीति और राघव की शादी में देश और विदेश की कई नामी हस्तियां शामिल थी।

परिणीति ने सोशल मीडिया पर की शादी की तस्वीरें शेयर

लंबे इंतजार के बाद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसके बाद तस्वीरों में दूल्हा दुल्हन का लुक पुरे सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। शादी के बाद घराती और बाराती के जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां को भी एयरपोर्ट पर वापस लौटते वक्त स्पॉट किया गया जिस दौरान उन्होंने प्रियंका की शादी में ना आने की असल वजह बताई।

प्रियंका चोपड़ा के आने का था बेसब्री से इंतजार

जितना इंतेज़ार परिणीति और राघव की शादी के लिए किया जा रहा था उतना ही उनके फैंस प्रियंका चोपड़ा के आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी के आखिरी पलों तक उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद शादी में उनकी बहन प्रियंका शामिल होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति पर अपना प्यार लुटाया।

प्रियंका चोपड़ा की मां से पैपराजी ने पूछे की सवाल

इसी बीच वापस लौटने के सफर में प्रियंका चोपड़ा की मां को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि प्रियंका क्यों नहीं आई। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह काम में बिजी थी इसलिए नहीं आ पाई। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि उन्हें शादी कैसी लगी और शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लगी। इस पर मधु चोपड़ा कहती है, की शादी काफी अच्छी थी, परिणीति तो वैसे भी काफी खूबसूरत है। शादी के जोड़े में वो और भी खूबसूरत लग रही थी।

ये भी पढ़ें:-Rajasthan Political News: चुनाव से पहले राजपुरोहित समाज की ओर से BJP और कांग्रेस में 5-5 टिकट देने की उठ रही मांग, बड़ी संख्या में लोग मौजूद

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago