Categories: मनोरंजन

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi Celebration : विदेशी धरती पर बिखेरे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देसी होली के रंग

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi Celebration

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi Celebration : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही 7 समंदर दूर रह रही हों, लेकिन वह यहां की भारतीय संस्कृति और त्योहारों को नहीं भूलती हैं। ‘देसी गर्ल’ ने विदेशी धरती पर पति निक जोनस और दोस्तों के साथ खूब होली खेली। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं।

माता-पिता बनने के बाद प्रियंका और निक की यह पहली होली थी, फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद होली के मौके पर वो अपनी बेटी की एक झलक दुनिया के सामने लाएंगे, लेकिन उन्होंने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे को जमकर रंग लगाते नजर आए। होली के मौके पर प्रियंका और निक का रोमांटिक अवतार भी देखने को मिला है।

प्रियंका-निक ने शेयर किया होली सेलिब्रेशन

Nick Jonas

 

 

शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। वहीं निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर कुछ रील भी शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों ने होली पर दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की तरफ बढ़ रही हैं और फिर उन्हें गले लगा रही हैं।

देसी होली खेलने के लिए परिवार और दोस्तों का किया शुक्रिया

प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मौज मस्ती कर पाना वाकई खुदा की नेमत है। सभी को हैप्पी होली। हमारी फैमिली और सभी दोस्तों का शुक्रिया, जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। आप सभी की बहुत आभारी हूं।’

जब प्रियंका बोलीं, let’s play holi

Priyanka said, let’s play Holi

वहीं, निक और प्रियंका दोनों होली खेलते-खेलते रोमांटिक हो गए और लिप किस करते दिखे। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor.. let’s play holi’ हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी।

फैंस कर रहे हैं कॉमेंट

तस्वीरों पर फैंक खूब कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं प्रियंका चोपड़ा ने केवल निक जोनस को ही नहीं बल्कि पूरे जोनस परिवार को होली के रंग में रंग दिया है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi Celebration

Also Read : Tanushree Dutta Birthday : जानिए कैसा रहा तनुश्री दत्ता का फिल्मी सफर

Also Read : Katrina Kaif Vicky Kaushal’s First Holi : विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने परिवार के साथ मनाई पहली होली

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago