Categories: मनोरंजन

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा संग लंदन में मनाया अपना 64वां जन्मदिन, वायरल हुई फोटो

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Neetu Kapoor celebrates 64th birthday with Daughter Riddhima : दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी फिल्म स्टार नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी बेटी से मिलने लंदन पहुंची थीं। जहां एक्ट्रेस ने बेटी और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर के बर्थडे बैश की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक्ट्रेस अपनी बेटी और दोस्तों के साथ लंदन में ग्रैंड सेलिब्रेशन कर बर्थडे पार्टी एन्जॉय करती नजर आईं।

Neetu Kapoor celebrates 64th birthday with Daughter Riddhima

एक्ट्रेस नीतू कपूर इस दौरान अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ लंदन में थीं। जहां उनकी बेटी ने एक्ट्रेस के लिए खास बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने करीबी दोस्तों और बेटी रिद्धिमा के साथ घर पर पार्टी करती नजर आईं। जिसकी तस्वीर आप यहां देख सकते है।

Neetu Kapoor celebrates 64th birthday with Daughter Riddhima

एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने 64वें बर्थडे पर दोस्तों के साथ बेहद खुश नजर आईं। एक्ट्रेस की इनसाइड बर्थडे पार्टी की ये तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके बेटे और बहू नीतू कपूर के बर्थडे में शामिल नहीं हो सके। दरअसल, अभिनेता रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी हैं। जबकि बहू आलिया भट्ट विदेश में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​भी लंदन पहुंचे। मनीष मल्होत्रा ​​ने नीतू कपूर के बर्थडे बैश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिद्धि कपूर साहनी ने भी नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में मनीष मल्होत्रा ​​के साथ क्यूट तस्वीरें क्लिक कीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Also Read : करण जौहर ने किया कन्फर्म सारा अली खान-कार्तिक आर्यन रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों साथ नहीं है

Also Read :   नीतू कपूर के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Connect With Us : Twitter, Facebook
SHARE
Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago