Categories: मनोरंजन

Mouni Roy ने गोल्डन शिमर थाई हाई स्लिट गाउन में करवाया फोटोशूट, एक्ट्रेस की फोटो पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Mouni Roy Photos in Golden Color Shimmery Gown : टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी मेहनत के दम पर ही इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। ऐसे में मौनी की इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान है। हालांकि वह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी ने न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बल्कि अपने दिलकश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खींचा है। दुनिया भर में उनकी खूबसूरती के चर्चे हैं।

मौनी के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। वहीं मौनी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लगभग हर दिन फैंस को उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिलते हैं। अब एक बार फिर मौनी का नया लुक चर्चा में है। मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, उनका ये लुक देखकर आप भी उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।

Mouni Roy Photos in Golden Color Shimmery Gown

इसमें मौनी को गोल्डन शिमर थाई हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने फर वाला एक स्टॉल भी कैरी किया है। लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ईयररिंग्स से लुक को पूरा किया है।

हर तस्वीर में मौनी का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। इस लुक में मौनी की जितनी तारीफ की उतनी कम है। फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कुछ ही घंटों में उनकी इन फोटोज पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

मौनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में देखा जा रहा है। इस शो में एक्ट्रेस जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं। इसके अलावा मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इसके बाद वह सिंहली फिल्म ‘माया जाला’ में भी दिखेंगी।

Also Read :  Kajal Aggarwal आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं, एक्ट्रेस को असली पहचान तेलुगू फिल्म मगधीरा से मिली

Also Read : Koffee With Karan Season 7 का टीजर रिलीज, इस दिन से देख सकेंगे करण जौहर का शो

Connect With Us : TwitterFacebook 

SHARE
Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago