Categories: मनोरंजन

लंबे समय बाद मंदाकिनी मनोरंजन जगत में कदम रखेंगी, जल्द ही वह म्यूजिक एल्बम ‘मां ओ मां’ में नजर आएंगी

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Mandakini Music Album First Look Poster out : फिल्म राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। मंदाकिनी एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम ‘मां ओ मां’ (Maa o Maa) है। इस एल्बम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। मंदाकिनी ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

खास बात यह है कि यह नया म्यूजिक एल्बम लंबे समय के बाद न सिर्फ मंदाकिनी की वापसी कर रहा है, बल्कि मंदाकिनी अपने बेटे रब्बीर ठाकुर के साथ जोरदार वापसी कर रही है। शेयर किए गए पोस्टर में उनके बेटे रब्बीर भी नजर आ रहे हैं। गाने का पोस्टर सामने आने के बाद हर कोई गाने को लेकर काफी एक्साइटेड है।

Maa O Maa गाने को सजन अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। गाने के लिरिक्स भी सजन अग्रवाल ने ही लिखे हैं। मां ओ मां गाने की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आती है। लेकिन पोस्टर देखने के बाद फैंस गाने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। पोस्टर में फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

एक फैन ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपका स्वागत है’। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘मैडम आपको इतने सालों तक याद किया। मैं आपको फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता’।

मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से की थी। वह पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच मशहूर हो गईं। हालांकि फिल्म के कुछ सीन को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी। मंदाकिनी आखिरी बार 1996 में आई फिल्म जोरदार में नजर आई थीं।

Also Read : Rashami Desai डीप नेक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं, क्यूट स्माइल ने जीता फैंस का दिल!

Also Read : ‘शमशेरा’ से सामने आया वाणी कपूर का शानदार लुक,सोना के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago