Categories: मनोरंजन

IIFA Awards 2022 की तैयारियां शुरु, जाने कब हुई थी शुरुआत

IIFA Awards 2022 Now Preponed in June

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : बॉलीवुड में जिस अवॉर्ड फंक्शन का इंतजार हर स्टार को होता है वह आईफा अवॉर्ड्स है। इस बार IIFA Awards 2 जून से 4 जून के बीच यस द्वीप, अबू धाबी में आयोजित होगा। इस साल अवॉर्ड फंक्शन सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। लंबे समय के बाद अब जल्द ही अबू धाबी में बॉलीवुड के सितारों की महफिल सजेगी। क्योकि कोरोना महामारी के कारण अवॉर्ड फंक्शन नहीं किया जा सका। लेकिन अब इवेंट की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चलिए जानते है IIFA Awards Function के बारे में की लास्ट टाइम कब आयोजित होया था और कहा ?

IIFA Awards की शुरुआत

IIFA Awards हर साल बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत सन् 2000 में हुई थी। यह हर बार अलग-अलग देशों में आयोजित क‍िया जाता है। पहली बार IIFA अवार्ड सन् 2000 में लंदन में आयोजित क‍िया गया था। पहला आईफा पुरस्कार फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को मिला था।

कोरोना महामारी से पहले IIFA Awards 2019 में हुआ था

कोरोना महामारी से पहले आईफा 2019 में पहली बार भारत के शहर मुंबई में सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ था। आईफा 2019 के होस्ट आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना थे। 2019 में IIFA Awards का 20वां एडिशन था। सलमान खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ ने परफॉर्म किया था। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड ‘राजी’ को मिला था। 2019 के बाद कोरोना महामारी के कारण 2020, 2021 में IIFA Award Function आयोजित ही नहीं किया गया था।

लेकिन अब IIFA के 22वां एडिशन की तैयारियां शुरू हो गयी है। क्या आपको पता है पहले आईफा अवॉर्ड समारोह मार्च में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चले 20 और 21 मई को स्थगित किया गया था लेकिन फिर दुबारा IIFA Awards 2022 पोस्टपोन किया क्योकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद 40 दिनों के शोक की घोषणा की गयी था। जिसके कारण अब IIFA Awards 2022 जून में आयोजित किया जा रहा है।

IIFA Awards 2022 की तैयारियां

IIFA Awards 2022 Now Preponed in June

IIFA देश के सबसे बड़े अवार्ड शो में से एक, ‘IIFA 2022’ एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा, जो यस आइलैंड (अबू धाबी) के यस बे वाटरफ्रंट का एक हिस्सा है। ‘आईफा 2022’ को होस्ट करेंगे सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल। इस इवेंट में वरुण धवन, करण जौहर, रणवीर सिंह और नोरा फतेही जैसे सेलेब्स शामिल होंगे। इसके साथ ही सलमान खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही स्टेज पर परफॉर्म भी करेंगे।

Also Read : Anupriya Goenka के बारे में जानिए ये दिलचस्प फैक्ट्स

Also Read : Pankaj Kapoor आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago