Categories: मनोरंजन

Honey Singh Loss Weight : हनी सिंह की फिटनेस देख फैन ने कहा, ‘यो यो इज बैक’

Honey Singh Loss Weight

Honey Singh Loss Weight : रैपर-कंपोजर यो यो हनी सिंह हाल ही में अपनी पत्नी के साथ चल रहे अनबन को लेकर चर्चा में रहे हैं। फैंस लंबे समय से उनके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि उन्होंने गानों से पहले खुद को फिट करने का फैसला कर लिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं। कुछ लोग उनके नए लुक को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पुराने वाले हनी सिंह को मिस कर रहे हैं।

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने टूर, कॉन्सर्ट और पर्सनल लाइफ की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद लोग उनकी फिटनेस को देख दंग रह गए।

Honey Singh transformation

हनी सिंह ने हाल ही में एक फोटो शेयर कर फैन्स को हैदराबाद में अपने शो की जानकारी दी। उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसमें लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। कभी सख्त दिखने वाले हनी सिंह अब दुबले-पतले दिखने लगे हैं। कैजुअल आउटफिट में यो यो हनी सिंह अपने सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह के इस अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी फिटनेस के कायल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पाजी आखिर किया कैसे? एक दूसरे यूजर ने लिखा ’16 का डोला, 46 की छाती’। एक यूजर ने लिखा, ‘पुराना हनी सिंह वापस आ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रैप किंग शेप में आ रहा है।’ एक यूजर ने तो बादशाह को चेतावनी देते हुए सवाल कर दिया, ‘Yo Yo वापस आ गया, बादशाह अब तेरा क्या होगा?’ एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, ‘ये तो पिचका हुआ हनी सिंह है।’

आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। पिछले साल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

Honey Singh Loss Weight

Also Read : Dasvi Song Macha Macha Re Out : फिल्म ‘दसवीं’ के गाने ‘मचा मचा रे’ में नजर आया अभिषेक बच्चन का हरियाणवी स्वैग

Also Read : RRR Movie Leaked Online : रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हुई राजामौली की 500 करोड़ की फिल्म

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago