Categories: मनोरंजन

Happy Birthday Jeetendra : जितेंद्र सिर्फ सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं? जाने वजह

Happy Birthday Jeetendra

Happy Birthday Jeetendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र ने दशकों तक एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। उनका एक लोकप्रिय अंदाज था जिसे हर कोई कॉपी करना चाहता था। दिखने में बेहद हैंडसम जितेंद्र की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उन्हें हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया परदा सहित कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में पसंद किया गया। जितेंद्र की अपनी एक विशेष नृत्य शैली थी। जितेंद्र के गाने आज भी लोग पसंद करते हैं। जितेंद्र आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।

जितेंद्र को सफेद कपड़े पहनने का बहुत शौक था। जितेंद्र को ज्यादा तरह सफ़ेद कपड़ो में देखा जाता था। जितेंद्र को सिर्फ कपड़े नहीं जूते तक सफेद पहनना पसंद था। ऐसे में लोग अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर जितेंद्र सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं? तो आज हम आपको इसके कारण का भी खुलासा करेंगे कि आखिर क्यों सफेद रंग से उन्हें इतना प्यार था।

खुद बताई दिलचस्प वजह

‘इंडियन आइडल 12’ में जब जितेंद्र आए तो उनसे भी यही सवाल किया गया। इस बारे में बात करते हुए जितेंद्र ने कहा था कि जब वह अभिनेता बने थे, उस समय बॉलीवुड में फैशन डिजाइनरों की कोई अवधारणा नहीं थी। इसलिए जितेंद्र अपनी मर्जी से जो पसंद आता था वो पहन लेते थे। जितेंद्र ने ये भी बताया था कि रंगीन कपड़े आपको छोटा दिखाते हैं जबकि हल्के रंग के कपड़ों में हम लंबे दिखते हैं। ये भी एक कारण था कि जितेंद्र सफेद रंग के कपड़े पहनते थे।

सफेद रंग था फेवरिट

जितेंद्र ने यह भी बताया कि उन्हें हमेशा हल्के रंग के कपड़े पसंद थे और खासकर सफेद रंग उनका पसंदीदा था, इसलिए वह हमेशा सफेद पोशाक चुनते थे। इतना ही नहीं आज भी एक्टर हर खास मौके पर सबसे ज्यादा व्हाइट आउटफिट में नजर आते हैं। यह अब उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है।

कई शानदार फिल्में की

जितेंद्र ने अपने करियर में हिम्मतवाला, तोहफा, जुदाई, नागिन , हातिम समेत कई फिल्में की। जितेंद्र एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर, अल्ट बालाजी के वो डायरेक्टर भी हैं। जितेंद्र टीवी की क्वीन एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर के पिता भी हैं।

Happy Birthday Jeetendra

Also Read : Amitabh Bachchan Swag : अमिताभ का स्वैग देखकर फैन्स ने पूछे कुछ मजेदार सवाल

Also Read : Taapsee Pannu Glamorous Look : साड़ी के साथ लॉन्ग कोर्ट पहना तापसी पन्नू का ये अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago